Uncategorized फल फल पट्टी से बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये, चेकबुक व मोबाइल भी। December 24, 2025
Uncategorized जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में न्यायिक अधोसंरचना की समीक्षा राष्ट्रीय हिंदी समाचार, अररिया। मंगलवार को न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की। इसमें जिला स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायिक कार्यों से जुड़ी अधोसंरचना, भवन निर्माण एवं बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करना रहा। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने डीएम के स्थान पर उपस्थित पदाधिकारी से जिला जज, फैमिली जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों के लिए रेजिडेंशियल क्वार्टर निर्माण हेतु भूमि आवंटन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सिविल कोर्ट कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था, एडीआर भवन, पॉक्सो कोर्ट एवं वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर के लिए भूमि उपलब्धता पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रॉसीक्यूशन ऑफिस, एक्साइज कोर्ट के निर्माण तथा अधिवक्ताओं एवं न्यायालय आने वाले न्यायार्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय फारबिसगंज में सिविल कोर्ट भवन, टॉयलेट कॉम्प्लेक्स सहित अन्य सुविधाओं के निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एसपी अंजनी कुमार, पीपी रामानंद मंडल, सरकारी वकील अशोक कुमार पासवान समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के माध्यम से जिले की न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। December 24, 2025
Braking News किसान दिवस पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, किसानों को योजनाओं का मिला लाभ December 24, 2025
Braking News मद्यनिषेध ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 6 चक्का ट्रक से 6150 लीटर विदेशी शराब जब्त December 24, 2025
Uncategorized अपराध नियंत्रण को लेकर भोजपुर पुलिस का सघन अभियान, बैंकों व संस्थानों का औचक निरीक्षण December 24, 2025
जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में न्यायिक अधोसंरचना की समीक्षा राष्ट्रीय हिंदी समाचार, अररिया। मंगलवार को न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की। इसमें जिला स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायिक कार्यों से जुड़ी अधोसंरचना, भवन निर्माण एवं बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करना रहा। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने डीएम के स्थान पर उपस्थित पदाधिकारी से जिला जज, फैमिली जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों के लिए रेजिडेंशियल क्वार्टर निर्माण हेतु भूमि आवंटन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सिविल कोर्ट कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था, एडीआर भवन, पॉक्सो कोर्ट एवं वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर के लिए भूमि उपलब्धता पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रॉसीक्यूशन ऑफिस, एक्साइज कोर्ट के निर्माण तथा अधिवक्ताओं एवं न्यायालय आने वाले न्यायार्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय फारबिसगंज में सिविल कोर्ट भवन, टॉयलेट कॉम्प्लेक्स सहित अन्य सुविधाओं के निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एसपी अंजनी कुमार, पीपी रामानंद मंडल, सरकारी वकील अशोक कुमार पासवान समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के माध्यम से जिले की न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
श्याम परिवार के 11वें वार्षिकोत्सव पर फारबिसगंज में निकली भव्य निशान शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
रामलला प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अररिया में 5000 दीपों से सजेगा काली मंदिर चौक, भव्य दीपोत्सव व रंगोली का आयोजन
मध्य विद्यालय गंगजला में छात्र-छात्राओं को किया गया साइबर व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक December 16, 2025
मध्य विद्यालय नरपतगंज में पुलिस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को सुरक्षा व कानून की दी जानकारी December 13, 2025