राष्ट्रीय हिंदी समाचार लखनऊ .लखनऊ। अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के अवसर पर ‘किसान दिवस’ के रूप में आज लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके किसान हितैषी विचारों को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना’ के अंतर्गत किसान बंधुओं को ट्रैक्टर का वितरण किया गया। साथ ही कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों, किसान संगठनों, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के दौरान बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की कृषि विकास दर बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं सृजित हो रही हैं।
अंत में चौधरी चरण सिंह जी की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए सभी किसान बंधुओं को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।