राष्ट्रीय हिंदी समाचार भागलपुर .भोजपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देशानुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक परिसरों, एटीएम, संवेदनशील स्थलों तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई तथा आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी की गई। पुलिस ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ बैंक प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
भोजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
“भोजपुर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर”





















