दिनांक 16.12.2025 को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा यातायात थाना के कर्मियों के बीच बॉडी कैमरा एवं रिफ्लेक्टिव जैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित बनाया जा रहा है।
बॉडी कैमरा के माध्यम से ड्यूटी के दौरान की पूरी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग संभव होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी विवाद,
शिकायत अथवा जांच की स्थिति में ठोस साक्ष्य उपलब्ध रहेगा। वहीं, रिफ्लेक्टिव जैकेट के उपयोग से रात्रि अथवा कम रोशनी की स्थिति में पुलिसकर्मी दूर से स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। इससे वाहन चालक समय रहते पुलिस को देखकर अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनेगी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।





















