भागलपुर में जाम से राहत की तैयारी: अफसरों ने किया फील्ड निरीक्ष
भागलपुर। शहर में बढ़ती जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर एवं जिला विकास आयुक्त ने मंगलवार को बाईपास थाना क्षेत्र स्थित प्रस्तावित अस्थायी बस व रिक्शा स्टैंड का फील्ड निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही, सड़क की चौड़ाई तथा वैकल्पिक रूट की संभावनाओं का विस्तृत आकलन किया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्थायी बस/रिक्शा स्टैंड के सुचारू संचालन से शहर में मुख्य मार्गों पर वाहनों की भीड़ कम होगी और जाम की स्थायी समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। प्रशासन ने जल्द ही इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि आम जनता को सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुविधा मिल सके।





















