आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज। बिहार बंद के आह्वान को लेकर बुधवार देर शाम सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल हाथ में लेकर मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। ‘प्रधानमंत्री की माता का अपमान बर्दाश्त नहीं’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मशाल की रोशनी और नारों के शोर से बाजार की फिजा देर रात तक गर्म रही।भाजपा नगर अध्यक्ष सुमन झा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो न केवल अस्वीकार्य है बल्कि पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ रानीगंज ही नहीं, पूरे बिहार में आज बंद का समर्थन किया जाएगा। झा ने व्यावसायिक वर्ग से अपील की है कि वे बाजार पूरी तरह बंद रखकर विरोध दर्ज करें।
इधर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि राजनीति में असहमति अपनी जगह है, लेकिन परिवार को गाली देना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया।
मसाल जुलूस में मुख्य रूप से
विधायक अचमित ऋषिदेव, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, नगर अध्यक्ष सुमन झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस प्रियांशु, युवा भाजपा अध्यक्ष राजीव चौधरी, मिथिलेश ऋषिदेव, परमानंद मल्लिक, चंदन साह, दिलीप दत्ता, हरिहर महासेठ, रणवीर मिश्रा, संतोष, प्रकाश पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।मशाल जुलूस के दौरान जगह-जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरा बाजार विरोध के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की अभद्र राजनीति नहीं रुकी तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारत बंद में सभी की सहयोग की अपील की






















