भवानीपुर पूर्णिया।
भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छः के वार्ड पार्षद पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू और उसके भाइयों पर बार-बालाओं के नाच के दौरान तीन लोगों के साथ किये गए मारपीट को लेकर भवानीपुर थाना में मामला दर्ज हो गया है । घायल वार्ड पार्षद राधा देवी के पुत्र पप्पू कुमार के आवेदन पर भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 211/25 दर्ज किया गया है । भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घायल पप्पू कुमार के आवेदन पर वार्ड नंबर छः के वार्ड पार्षद सिम्पू कुमारी के पति अभिषेक आनंद उसके भाई कुंदन कुमार एवं अंकित कुमार एवं एक अज्ञात के बिरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है । बताते चलें कि वार्ड नंबर छः के पार्षद के पति अभिषेक कुमार उर्फ सिंटू कुमार के द्वारा बुधवार की रात्रि अपने आवास पर बार-बालाओं का नाच करवाया जा रहा था । बार-बालाओं के नाच के दौरान बजाए जा रहे अश्लील गाना का विरोध करने पर अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू ने अपने भाइयों एवं अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वार्ड नंबर एक के वार्ड पार्षद के पति मुन्ना यादव, वार्ड नंबर दस के पार्षद के पुत्र पप्पू कुमार एवं गल्ला व्यवसायी सुनील मंडल के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए तीनो को गंभीर रूप से घायल कर दिया था । घायल पप्पू कुमार के लिखित आवेदन पर भवानीपुर थाना में वार्ड पार्षद पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू , उसके दो भाइयों एवं एक अज्ञात के बिरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।
बगैर अनुमति के कराया जा रहा था बार-बालाओं का नाच :—
बगैर किसी सरकारी अनुमति के वार्ड पार्षद पति अभिषेक आनंद के द्वारा अपने घर पर बार-बालाओं का नाच करवाया जा रहा था । बगैर अनुमति के कैसे बार-बालाओं को नचाया जा रहा था इसकी जांच के आदेश भी धमदाहा एसडीएम अनुपम के द्वारा दिये गए हैं । बताते चलें कि बगैर अनुमति के थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर बार-बालाओं का नाच करवाया जा रहा था । बार-बालाओं के नाच के बीच वार्ड पार्षद पति अभिषेक कुमार उर्फ सिंटू के द्वारा तीन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया था । अब बगैर अनुमति के बार-बालाओं के नाच को लेकर धमदाहा एसडीएम के द्वारा जांच के आदेश दिये जाने के बाद से वार्ड पार्षद पति की मुश्किलें बढ़ने लगी है ।
इस बावत धमदाहा एसडीएम अनुपम ने कहा कि बगैर अनुमति के बार-बालाओं का नाच करवाना और अश्लीलता फैलाना कानूनन जुर्म है । उन्होंने कहा कि इसके जांच के आदेश दिये जा चुके हैं । जांचोपरांत दोषियों के बिरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जायेगा ।























