समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
राजद युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा के आवास पर बुधवार को पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। जहां राजद युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पद पर शहर के लोकनाथपुर गंज चाकलोकमान निवासी राजो पासवान के पुत्र कुंदन कुमार पासवान को दलसिंहसराय नगर का युवा राजद नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन जिला के उजियारपुर के युवा राजद के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा ने मनोनयन किया है। इधर, स्थानीय विधायक आलोक मेहता, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, नंद किशोर महतो, नगर अध्यक्ष उमेश राम प्रकाश,अनिल राम,रंजित साह,सचिन कुमार,बैबी कुमार,प्रमोद कुमार,महेश कुमार राम,अमर कुमार पासवान,गुड्डु कुमार,जय कुमार,सचिन कुमार पासवान,धर्मेंद्र राय,नितिश कुमार राम,ब्रज मोहन गौतम,विशाल कुमार,चंदन कुमय,संतोष कुमार साह,गुड्डु कुमार राम,अरविन्द कुमार,राकेश कुमार,चंदन कुमार,मो० रिजवान आदि ने कुंदन को युवा राजद के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।























