सहरसा। दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मध्य विद्यालय गंगजला, सहरसा में महिला थानाध्यक्ष, सहरसा द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त जीवन, महिला सशक्तिकरण तथा सामुदायिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। महिला थानाध्यक्ष ने बच्चों को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन, महिला सुरक्षा और समाज में व्याप्त कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण
विकसित करने और पुलिस-जन सहयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही थानास्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं आपातकालीन सहायता हेतु डायल-112 की उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बताते हुए सक्रिय सहभागिता दिखाई।





















