एसएसबी ने 62वा स्थापना दिवस मनाया राष्ट्रीय हिंदी समाचार, जोगबनी अररिय इस अवसर पर 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के प्रांगण एवं बाह्य सीमा चौकियों में खेलकूद गतिविधियां एवं विभिन्न कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत, वाहिनी मुख्यालय से मीरगंज मोड़ जोगबनी तक 5 किलोमीटर दौड़ के साथ हुई।जिसमें अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत नेपाल सीमा पर तैनात नेपाल की और एपीएफ नेपाल को मिठाई भेंट की गई। इस मौके पर संजीव कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश को समस्त कार्मिकों को पढ़कर सुनाया गया एवं संजीव कुमार (कार्यवाहक कमांडेंट),उप कमांडेंट श्री मदन मोहन भट्ट, सहायक कमांडेंट श्रीमति राशि भारद्वाज,एवं समस्त महिला व पुरूष जवान उपस्थित थे।





















