सहरसा। दिनांक 12/12/25 को जिलाधिकारी सहरसा एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा की अध्यक्षता में जूम एप के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन, जिले की विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, भू-समाधान पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों, मद्यनिषेध अभियान की प्रगति तथा NCORD के माध्यम से नशीली दवाओं पर नियंत्रण जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), DCLR, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), राजस्व अधिकारी (RO) तथा थाना प्रभारी (SHO) वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भूमि विवादों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर नियमित निगरानी बढ़ाई जाए। साथ ही भू-समाधान पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि, शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई और नशा नियंत्रण से जुड़े मामलों पर तत्परता से काम करने का आदेश दिया गया।





















